राशन-पानी के साथ चंडीगढ़ बॉर्डर पर जुटे सैकड़ों किसान, दिल्ली जैसेप्रदर्शन की तैयार

गौरव शर्मा चंडीगढ़: किसानों के प्रदर्शन को देखतेहुए चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी संख्या मेंपुलिसकर्मी, रैपिड एक्शन फोर्सऔर अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पंजाब के किसान सीएम आवास और राजभवन तक कूच का एलान भी कर चुके हैं। फसलों के एमएसपी सहित अपनी अन्य मांगों को पूरा करवानेके लिए पंजाब और हरियाणा के हजारों किसानों नेचंडीगढ़ सीमा पर डेरा डाल दिया है। चंडीगढ़ में 26 से 28 नंवबर तक किसानों का प्रदर्शन चलेगा। पंजाब के किसानों नेमोहाली मेंडेरा जमाया हैतो हरियाणा के किसानों नेपंचकूला को ठिकाना बनाया है। यहां सेकिसान चंडीगढ़ मेंप्रवेश करेंगे। हालांकि चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या मेंपुलिस, रैपिड एक्शन फोर्सऔर अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पंजाब के किसान सीएम आवास और राजभवन तक कूच का एलान भी कर चुके हैं। किसान संगठन पूरी तैयारी के साथ पहुंचेहैं। वह अपनेसाथ राशन-पानी तक लाए हैं।

किसानों के इतनेबड़े स्तर पर प्रदर्शन सेनिपटनेके लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली मेंसुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पेपर पुलिस बल तैनात है। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस नेबैरिकेडिंग की है। यहां बड़ी संख्या मेंपुलिस के जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। वाटर कैनन, आंसूगैस और दंगा विरोधी टीम की विशेष तैनाती है। पंचकूला में 10 कंपनियों के 900 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 12 स्थानों पर पुलिस नेनाके लगाए और सभी नाकों पर थ्री लेयर सुरक्षा की गई है।

पंचकूला मेंजुटे हरियाणा के किसान

हरियाणा के किसान पंचकूला मेंतीन दिन का महापड़ाव करेंगे। किसानों के साथ कर्मचारियों नेभी अपनी ताकत झोंक दी है। किसानों को केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन का साथ मिला है। उधर, पंचकूला के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। सेक्टर-5 ग्राउंड मेंकिसान और कर्मचारी एकजुट होनेलगेहैं। इस धरनेमें 33 किसान संगठन शामिल हैं।

केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रेस सचिव रणबीर सिंह नेराज्य और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंनेकहा कि अभी हाल ही मेंहुई बैठक मेंगन्ना मूल्य बढ़ानेका फैसला किया गया, लेकिन सीएम अब भी टालमटोल कर रहे हैं। उधर, केंद्र सरकार नेभी दिल्ली मेंआंदोलन के दौरान किसानों पर दर्जकेस अभी तक रद्द नहीं किए हैं। 27 नवंबर को किसान बैठक करेंगे। इसमेंआगेकी रणनीति तय की जाएगी। किसान 2 महीनेका राशन लेकर पहुंचेहैं। जरूरत पड़नेपर लंबे समय तक डटे रहेंगे।

किसानों का काफिला पंचकूला रवाना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मांगों को लेकर 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू हुए देशव्यापी प्रदर्शन से जुड़ने के लिए जिले के सैकड़ों किसानों का काफिला रवाना हो गया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष उमेद सिंह ने किसानों से कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्जा माफी आदि मांगों को अनदेखा कर रही है। इसलिए सरकार को चेताने के लिए 28 नवंबर तक पंचकूला में तीन दिन का पड़ाव रहेगा। रोहतक जिले की खापों की तरफ से हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, महम चौबीसी खाप से रामफल राठी, कुंडू खाप से प्रधान जयवीर कुंडू ने कहा कि रविवार से किसान पंचकूला में डेरा डालेंगे। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बलहारा ने पंचकूला जाते समय कहा कि यशपाल मलिक ने पहले ही समाज को धोखा दिया है, समाज आने वाले समय में करारा जबाव देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here